{"_id":"68-79541","slug":"Deoria-79541-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों ने क्षेत्र के गांवों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों ने क्षेत्र के गांवों का जाना हाल
Deoria
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर। जागृति रेल यात्रा में शामिल देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों के यात्री जब गांवों का भ्रमण कर एक जगह एकत्र हुए तो समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। जन जागृति के यात्री ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग निर्माण, जल प्रबंधन, स्वच्छता, खेल और कला-संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर गांवों में भ्रमण किए। यात्रा के दूसरे दिन रामपुर दुबे गांव में शराब भट्ठियां दिखीं तो यात्रियों ने गांव की महिलाओें और बच्चों में इसका प्रतिकार करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि गांव की महिलाएं कच्चा माल प्राप्त कर अगरबत्ती, मोमबत्ती, कागज के फूल आदि बनाकर बाजार में बेंच सकती हैं। कला और संस्कृति विषय के साथ चल रहे दल में एक अप्रवासी भारतीय नवयुवक अनुराग नेमा बरारी, इजरही, कुर्मी टोला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें मिट्टी का बर्तन बनाते देख उनको बेहतर सुझाव दिया। अनुराग नेमा ने मिट्टी का दीपक एशियाई मुल्कों जैसा तैयार करने की बात कही। उन्होंने जिला स्टेडियम के हॉकी कोच मनोज कुशवाहा से मुलाकात कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर करने को कहा। पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद खिलाड़ियों को दी। स्वास्थ्य विषय पर एक दल ने मोबाइल हास्पिटल की रूपरेखा तैयार की। इससे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति खराब देख यात्रियों ने कम लागत वाले स्टील टायलेट बनाने की जानकारी दी। इसके बाद सभी यात्री बस से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन