{"_id":"68-79538","slug":"Deoria-79538-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं और वेंडरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप विक्रेता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं और वेंडरों का प्रदर्शन
Deoria
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बरहज के स्टांप विक्रेता रविंद्र मिश्र की हत्या को लेकर शनिवार को रुद्रपुर तहसील में वकील और स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। उन्हाेंने कामकाज ठप कर परिसर में धरना दिया। धरनारत लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्हाेंने दो दिनाें में घटना का खुलासा नहीं होने पर आमरण अनशन करने को कहा।
तहसील में हड़ताल से पूरे दिन जमीन के बैनामा आदि कार्य ठप रहा। इससे लोगाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। उपजिलाधिकारी को सौंपे मांगपत्र में धरनारत लोगाें ने कहा कि हत्या के खुलासे में पुलिस सिर्फ अब तक लकीर पीट रही है। दस दिन बीतने के बाद भी कुछ नतीजा नहीं निकला। लूट और हत्या के दौरान लापरवाह बरहज थानाध्यक्ष के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर जिले के अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं में नाराजगी है। उन्हाेंने कहा कि मृतक के परिवार को प्रशासन दस लाख रुपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे। धरना देने वालाें में बार संघ के अध्यक्ष व्रज बिहारी पांडेय, महामंत्री आनंद सिंह, राजेश त्रिपाठी, शशिभूषण सिंह, आनंद शंकर मणि, विकास और फणिंद्र आदि मौजूद रहे।