{"_id":"68-79536","slug":"Deoria-79536-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद मेें टेंपो से कुचल कर मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद मेें टेंपो से कुचल कर मारने का प्रयास
Deoria
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नाली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगोें पर टेंपो चढ़ा दिया। इससे एक पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। मामला खुखुंदू थानाक्षेत्र के करकटही परसिया गांव का है। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के करकटही परसिया गांव निवासी दलसिंगार प्रसाद और मुन्नीलाल के घर के बीच ग्रामसभा की नाली बनी है। शनिवार की सुबह दोनों में नाली को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज मुन्नीलाल ने टेंपो स्टार्ट कर दूसरे पक्ष के लोगों को कुचलने का प्रयास किया। टेंपो की चपेट में आने से दलसिंगार प्रसाद (50 वर्ष) के हाथ और मुंह पर गंभीर चोट लगी है। जानकी देवी (42 वर्ष) पत्नी शारदा का हाथ और पैर टूट गया। इसी पक्ष की एक और महिला फूलमती देवी का भी हाथ टूट गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस तीनों घायलों को स्थानीय पीएचसी ले गई। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मुन्नीलाल पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। एसओ ऋषि कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है।