फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया

भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक दंगों, बलात्कार के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों और विस्थापितों के लिए राहत और पुनर्वास के गारंटी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा माले कार्यकर्ता राघवनगर स्थित ऐपवा कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस और नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी की सदस्य प्रेमलता पांडेय ने कहा कि राहत शिविरों में बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सांप्रदायिक दंगों के समय हुए बलात्कार के मामले में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। प्रदर्शन में रामकिशोर, कलक्टर शर्मा, डॉ. शैलेश पांडेय, सविता यादव, आरती देवी, रामप्रवेश, बैरिस्टर शर्मा मौलूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed