फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षक के घर चार लाख की चोरी

शिक्षक के घर चार लाख की चोरी

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खाली घर पाकर चोरों ने राजकीय इंटर कॉलेज के एक शिक्षक के घर चोरी की। उनके घर में रखा पचास हजार नकदी समेत चार लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। कुशीनगर के जौराबाजार निवासी इंद्रजीत यादव शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक है। वह अपने परिवार के साथ गरुड़पार मोहल्ले में रहते हैं।
करीब छह दिन पहले वह परिवार को लेकर गांव चले गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी बीच चोर उनके घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार को शिक्षक अपने परिवार के साथ पहुंचे तो घर का ताला टूटा था। कमरों के सामान बिखरे पड़े थे। कपड़ों से भरा बैग और अटैची गायब था।
विज्ञापन

जांच के बाद पता चला कि कमरे में रखा पचास हजार रुपये नकद, करीब दो लाख के जेवर समेत चार लाख का सामान चुरा ले गए हैं। शिक्षक इंद्रजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed