{"_id":"68-79391","slug":"Deoria-79391-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Deoria
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी तिवारी टोला में मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह आठ माह से लापता चल रहा था। मंगलवार की शाम को वह घर लौटा था। सुबह उसका शव घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले घर वाले शव को पेड़ से उतार चुके थे।
पूर्वी तिवारी टोला के रहने वाले राजेश त्रिपाठी का शव बुधवार की सुबह उसके घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला। घर वालाें ने बताया कि वह आठ माह से गायब चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की शाम वह घर लौटा। उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। पुलिस को बिना सूचना दिए घर वाले शव को उतार कर अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। वह शव लेकर जा रहे थे कि युवक के रिश्तेदार रामप्रसाद तिवारी ने पहुंचकर उसकी मौत को हत्या बताया। वहीं उसकी पत्नी पुनीता और तीन बेटियाें ने घटना को आत्महत्या करार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालाें से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि युवक का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।