फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रैफिक व्यवस्था फेल, परेशान रहे यात्री

ट्रैफिक व्यवस्था फेल, परेशान रहे यात्री

Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 18 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खराब सड़कें और आगे निकले की होड़ में कसया ढाले पर जाम लग गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था फेल होने से जाम का संकट बढ़ गया। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आ रहे और उनकी लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन

देवरिया और कुशीनगर जिले को जोड़ वाली कसया रोड की हालत काफी खराब है। नये ओवरब्रिज के निर्माण के कारण सड़क पर गढ्ढे बन गये हैं। ओवरब्रिज केे नीचे से कसया, पडरौना, तरकुलवा, पथरदेवा और बघौचघाट के लिए गाड़ियां सवारी भरती हैं। पुलिस से संरक्षण मिलने के कारण कुछ टैक्सी वाले रेलवे क्रासिंग के पास तक वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं। इससे आये दिन जाम लग जाता है। गुरुवार की दोपहर क्रासिंग गिरने से सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। क्रासिंग के खुलते ही लोग आगे निकले का प्रयास करने लगे। बेतरतीब वाहन के चलने से सड़क पर और जाम लगा गया। इससे भीमखपुर, कसया ढाले से रागिनी मोड़, कोतवाली रोड, सब्जी मंडी, मालवीय रोड की सड़क पर जाम लग गया। आने जाने वालों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ा। इसके चलते दुकानदारों का कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ। बाद में ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड के जवानों ने काफी मशक्त के बाद जाम को समाप्त कराया। इससे यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। आने-जाने वाले लोग अक्सर जाम लगने की बात कह कर पुलिस और रेल विभाग को कोसते रहे।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान लगा जाम
देवरिया। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब सिविल लाइंस रोड पर मूर्ति विसर्जन के दौरान जाम लग गया। जाम ओवरब्रिज से हनुमान मंदिर तक पहुंच गया। शाम के समय एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। हालांकि पुलिस वाले मूर्ति जुलूस के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed