फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में डिप्टी सीएमओ के चालक की मौत

हादसे में डिप्टी सीएमओ के चालक की मौत

Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सड़क हादसे में सोमवार की रात डिप्टी सीएमओ के चालक की मौत हो गई। वह सरकारी गाड़ी से मेला शांति व्यवस्था की ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। घटना अवराचौरी के पास जीप और अनुबंधित बस की टक्कर में हुई। मौके पर ही चालक की मौत हो गई थी। रात को ही सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गौरीबाजार क्षेत्र के देवकुआ, बेलही गांव निवासी अब्दुल गफ्फार (59) स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी थे। वह डिप्टी सीएमओ की गाड़ी चलते थे। उनकी मेला ड्यूटी नायब तहसीलदार मिथलेश द्विवेदी के साथ लगी थी। सोमवार की रात नौ बजे वह शांति व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारी को छोड़कर घर लौट रहे थे। कोतवाली के अवराचौरी के पास अनुबंधित बस चालक ने उनकी जीप में टक्कर मार दी। मौके पर ही अब्दुल की मौत हो गई। बस में बैठे कुछ लोगों को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी सीएमओ डॉ एएन तिवारी को दी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में अब्दुल गफ्फार का शव पड़ा था। उसे सीएमओ के चालक आजम शाह, चालक रविन्द्र और फिरोज ने बाहर निकाला। मौके पर सीओ नगर एनके सिंह, शहर कोतवाल अशोक पांडेय मौजूद थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। गौरीबाजार प्रतिनिधि ने बताया कि अब्दुल गफ्तार सात माह में रिटायर होने वाले थे। उनका एक बेटा सबरे आलम है। बेटी शहाना खातून की शादी होनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शोक सभा हुई
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग के चालक अब्दुल गफ्फार की मौत पर जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत गफ्फार को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के सीएमएस कार्यालय के समक्ष डाक्टर और कर्मचारी दिन के 1:30 बजे एकत्र हुए। शोक सभा में सीएमएस डॉ. यूडी त्रिपाठी, डॉ. केसी राय, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एके वर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ., एनके पांडेय, डॉ. जफर अनीस, डॉ. एनके सिंह, डॉ. उमेश मौर्य, अशोक राय, राजू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एएन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. रामेश्वर सिंह, दिनेश मिश्र, संजय मिश्र, दीपक वर्मा, नमो नारायण पांडेय, अरविंद राय, केके सिंहा, राकेश पांडेय, एमपी तिवारी, राजीव भूषण पांडेय, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अंजन चतुर्वेदी चालक संघ के आजम शाह, किशोर यादव, फिरोज, विनोद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed