फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मई दिवस पर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

मई दिवस पर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मजदूर दिवस पर जिले के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रसोईया कर्मचारी सभा, आशा कर्मचारी सभा, रोडवेज संघर्ष मोर्चा, चौकीदार, यूनियन, प्रेरक संषर्ष समिति सहित कई संगठनों के कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शन करते कर्मचारी सिविल लाइन होते कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां सभा की।
विज्ञापन

एक्ट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमलता पांडेय ने कहा कि आज के दौर में जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति के माध्यम से मजदूर आंदोलन को पूंजीपतियों के बल पर कमजोर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि देश में गरीब-अमीर ही जातियां मुख्य हैं। आज शोषकों की सरकारें चल रही है। जिसे पराजित कर मजदूरों की सरकार बनाने के लिए संगठित रुप से आगे आने की जरूरत है। प्रदेश व केंद्र सरकारें मिलकर देशी व विदेशी पूंजीपतियों के फायदे के लिए किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों पर कहर बरपा रही है। डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मानदेय मजदूरों को तुरंत स्थायी किया जाना चाहिए और सभी बेरोजगारों को समायोजित किया जाना चाहिए। सभा को रामकिशोर वर्मा, गीता पांडेय, शौकत अली, शीला, बाबूराम शर्मा, श्रीराम कुशवाहा, गौतम सिंह, हरिशंकर मल्ल, सत्यनारायण, राम प्रवेश और मोहन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मजदूर दिवस पर सभा की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामायण राय ने कहा कि कर्मचारियों का सरकार उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारी एक मजदूर हैं और मजदूरों के पीड़ा पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सुनील सिंह, अजय सिंह, योगेंद्र पांडेय, लीलावती, शौकत अली, डीपी सिंह, दीनानाथ यादव, केशव सिंह, फेंकूलाल और योगेंद्र नाथ यादव आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने भी मजदूर दिवस पर जुलूस निकाला। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस दुनिया के मजदूरों का दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर सभी को मजदूरों का शोषण रोके जाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, संगीता तिवारी, सतीश कुमार, जगदीश प्रसाद, रामा गुप्ता, अशोक यादव, राम निवास यादव आदि ने संबोधित किया। कलेक्ट्रेट पहुंच कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें रसोईयों का मानदेय बढ़ाने, आशाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर ठहरने की व्यवस्था करने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी मजदूर दिवस पर एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए राम निवास पांडेय ने मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत है तभी हम अपनी मांगों को हासिल कर सकते हैं। इस दौरान प्रेमचंद्र मिश्र, जयनारायण यादव, सुरेंद्र चौरसिया, अशोक श्रीवास्तव, इजहार अहमद, घनश्याम कुशवाहा, कामेश्वर पांडेय, शैलेंद्र मिश्र और अशोक पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed