फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लुटेरे पकड़े गए, गाड़ी बरामद

लुटेरे पकड़े गए, गाड़ी बरामद

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पुलिस ने वाहन लुटेरों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह के तार पड़ोसी मुल्क नेपाल से जुड़े हैं। वाहन लुटेरों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का सरगना सिद्धार्थनगर जनपद का रमाकांत सिंह है। गिरोह में कुल दस सदस्य हैं। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र से लूटी गई गाड़ियों को नेपाल के कृष्णानगर का रहने वाला नेपाली नागरिक रेमी खरीदता है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को रुद्रपुर के रामलक्षन से लूटे गए चार पहिया वाहन को बरामद करने में लगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्हें बुधवार को वाहन लुटेरों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली। उनकी निशानदेही पर रामलक्षन से लूटे गए चार पहिया वाहन को पुलिस ने शोहरतगढ़ के गोला बाजार से बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक एनके सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लुटेरे नीली बत्ती लगाकर वाहन लूट को अंजाम देते हैं। इनका सरगना रमाकांत सिंह सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौटी गांव का रहने वाला है। वह खाद दुकान के लाइसेंस की आड़ में पड़ोसी मुल्क नेपाल में खाद और गिट्टी, सीमेंट की तस्करी करता है। लूट की गाड़ियों से तस्करी का माल पड़ोसी मुल्क में भेजता है। पकड़ा गया बदमाश अफसार अहमद पुत्र एकराम महाराष्ट्र के पुणे का है। इसका दूसरा साथी गब्बर सिंह सिद्धार्थनगर के चिल्हियां थाने का है। गैंग के चार सदस्य सिद्धार्थनगर के एक नवलपरासी नेपाल का और एक प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील का निवासी है। पकड़े गए लुटेरे अफसार और गब्बर सिंह को जेल भेज दिया गया है। उनके पास लूट के सात हजार नकदी और लूटे गए चार पहिया वाहन को बरामद कर लिया है। पुलिस नेपाल में छापेमारी की तैयारी में जुटी है। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी इंद्रेश यादव, एसआई जेपी पांडेय, गौरीबाजार थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्र, रामपुर कारखाना के प्रभारी अनिल पांडेय, एसओजी प्रभारी अतुल सिंह को टीम के साथ लगाया गया था।
विज्ञापन

इलाहाबाद, लखनऊ से लूटी थी कार
अंतर्राष्ट्रीय वाहन लुटेरों का गिरोह ने एक माह के भीतर वाहन लूट के एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दिया। उन्होंने नीली बत्ती लगी कार को इलाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से छह जनवरी को लूटा। गाड़ी इलाहाबाद के व्यवसायी आनंद कुमार केसरवानी की बताई जा रही है। इस गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर वाहन लुटेरे आरटीओ बनकर माल लदे ट्रकों को लूटते हैं। उन्होंने 15 दिसंबर 12 को लखनऊ के नाका क्षेत्र से भी एक कार लूटी है। लखनऊ से लूटी गई कार के पेपर इलाहाबाद से लूटी गई कार में मिला। बदमाश लखनऊ से लूटी गई कार को नेपाल पहुंचा चुके हैं। वाहन लुटेरों का गिरोह महाराष्ट्र के पुणे से भंगार लदा ट्रक लूट चुका है। असरफ दो साल पहले लूट, डकैती और छिनैती के आरोपों में पुणे में दो साल जेल काट चुका है। वाहन लुटेरों का गिरोह गोरखपुर से ट्रक लूटने का जुर्म भी स्वीकारा। पुलिस के अनुसार दो माह के भीतर इस गिरोह ने बिहार और उत्तरप्रदेश में गाड़ी लूट की एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राह चलते लूट का प्लान बनाते हैं
रामलक्षन में वाहन लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश राह चलते ही गाड़ी लूटने का प्लान बना लेते हैं। सोमवार को बदमाशों ने रामलक्षन में पिकप लूटने का अचानक प्लान बनाया। उनके गाड़ी में नंबर प्लेटों का जखीरा मिला। गाड़ी लूटने के बाद तुरंत नंबर बदलना इनकी फितरत है। लूट की गाड़ी को बदमाश सबसे पहले सरगना रमाकांत के पास पहुंचाते थे। जिसे रमाकांत नेपाल पहुंचा देता है। नेपाल के कृष्णानगर में लूट की गाड़ियों को पचाने का अड्डा आज कल रेमी चला रहा है। पुलिस को लूट की घटना में निजाम और अरुण मिश्रा को तलाशना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed