फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गल्ला माफिया लगा रहे चूना

गल्ला माफिया लगा रहे चूना

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गल्ला के काले कारोबारी दिन-रात सरकार को चूना लगाने में जुटे हैं। पौ फटने से पहले ही बिहार से सटे देवरिया की सीमा लांघ कर गल्ला सीमा पार पहुंच जा रहा है। अकेले रुद्रपुर क्षेत्र से गल्ला कारोबारी प्रतिमाह करीब आठ लाख का टैक्स चोरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई का हाल यह है कि पूरे साल में सिर्फ एक बार छापेमारी कर एक अवैध कारोबारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गल्ला व्यापारियों को गेहूं, धान, सरसों जैसे अनाजों के प्राथमिक क्रय पर चार प्रतिशत वाणिज्य कर, 2.5 प्रतिशत मंडी कर और प्रांत के बाहर दो प्रतिशत केंद्रीय कर देना होता है। वहीं किसानों को मंडी समिति से जारी प्रपत्र देना होता है और माल की बिक्री पर मंडी समिति से जारी गेट पास माल के साथ देना होता है। नियमों को दरकिनार कर क्षेत्र के तमाम व्यवसायी अपना पंजीकरण ही नहीं कराए हैं। गल्ला के कारोबारियों में दो चार को छोड़ बाकी का काम विभागीय मिली भगत से चलता है। बीते दिनों नगर में पकड़े गए व्यवसायी का कहीं भी पंजीकरण नहीं था। उसके खिलाफ कार्रवाई एसडीएम की पहल पर हुई। वाणिज्य कर और मंडी समिति के अधिकारी सिर्फ शिकायतों पर जांच करते हैं। कर चोरी में लिप्त लोगों की धरपकड़ को विभाग कभी अभियान नहीं चलाता। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि रुद्रपुर में गल्ले के काले कारोबार की काफी शिकायतें मिली हैं। अभियान के तहत गल्ला व्यापारियों की जांच होगी। अवैध रूप से गल्ले का काम कर रहे लोगों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed