{"_id":"68-56734","slug":"Deoria-56734-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा विरोध का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा विरोध का सिलसिला
Deoria
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड में भी दिल्ली गैंगरेप की आग धधक रही है। सोमवार को नरायनपुर गांव में बेटियाें ने गैंगरेप के दोषियाें को फांसी की सजा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेटों की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में 10 मीटर लंबे बैनर पर लोगोें ने हस्ताक्षर किए। कैडेट हस्ताक्षरयुक्त बैनर को प्रधानमंत्री को भेजेंगे।
नरायनपुर स्थित रक्षाराव राजनाथ महाविद्यालय के रासेयो शिविर में आई छात्राएं सड़क पर उतर पड़ीं। उन्हाेंने चौराहे पर मंच लगाकर दिल्ली गैंगरेप के आरोपियाें को फांसी दिलाने के लिए गांव वालों से आवाज बुलंद करने की अपील की। छात्राओं के साथ-साथ छात्र भी मौके पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं हो जाती, युवतियां शांत नहीं बैठेंगी। नारी जाति अब जुल्म नहीं सहने वाली है। दिल्ली की घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। छात्राआें ने जनप्रतिनिधियाें और प्रशासन के आला अफसरों से भी आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पहल करने को कहा। इस दौरान उन्हाेंने गांव की महिलाओं, युवकों तथा बुजुर्गों से दस मीटर लंबे बैनर पर हस्ताक्षर कराए। अभियान में प्रीती राव, बबीता गौड़, अदिती, निशा जायसवाल, सरिता साहनी, पूजा राव, सबीना खातून आदि छात्राएं शामिल रहीं।