फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब भी हरे हैं इनके दिलों के जख्म...

अब भी हरे हैं इनके दिलों के जख्म...

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। देवों की कृपा दृष्टि पर रहने वाला देव भूमि देवरिया गुजर रहे वर्ष में कई दिल दहला देनी वाली दर्दनाक दुर्घटनाओं का गवाह बना है। दर्जनों परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया। जिनकी खामोशी और सिसकियां आज भी जख्मों को ताजा कर देती हैं। दुर्घटना के बाद आश्वासन और ढांढस बंधाने वालों का तांता तो लगा रहा लेकिन यह सिर्फ आश्वासन ही बनकर रह गया।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी दुर्घटना 24 अगस्त को सलेमपुर के पिपरा नाजिर वार्ड के सामने मानव रहित रेलवे फाटक पर हुई। पड़री बाजार निवासी स्व. मारकण्डेय पाण्डेय, उनकी पत्नी शीला, बहू सुनीता पाण्डेय, पुत्र भाष्कर व अविनाश पाण्डेय तथा बेटी रमा शुक्ला की कार रेलवे के निरीक्षण यान से टकरा गई और उसमें सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की जान चली गई थी। घटना से पूरा क्षेत्र दुख में डूब गया।
विज्ञापन

27 दिसंबर को बरहज-देवरिया मार्ग पर नरगा गांव के सामने सवारी से भरी अनुबंधित बस सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इसमें खुखुन्दू थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी उपेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह में परसिया भगौती गांव निवासी एक बाइक पर सवार होकर देवरिया जा रहे थे। नरगा गांव के समीप पिकअप ने ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार रामप्रताप यादव, श्रीराम की मौके पर मौत हो गई और बीरेन्द्र यादव घायल हो गया।
26 सितंबर की शाम खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सामने सवारी भरी जीप और मैजिक के आमने सामने भिड़ंत में चलक सहित तीन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी स्थान पर अगस्त माह में मैरवा से लौट रहे गोरखपुर के एक परिवार के तीन सदस्य दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे।
4 दिसंबर को खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी धीरेन्द्र चौहान उर्फ बबलू बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहा था। सलेमपुर की तरफ से जा रही कार ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
एक जून को सलेमपुर के जमुआ पेट्रोल पंप के समीप भरथुआ गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य लालमुनी पत्नी बंका यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। जुलाई माह में घुसरी गांव निवासी प्रशांत मिश्र की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी।
28 नवम्बर को ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार खेमादेई गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि बांसडीला गांव का एक युवक घायल हो गया था।
15 दिसंबर को ट्रक ने खामपार थाना क्षेत्र के घूस टोला निवासी चीनी मिल का चौकिदार गुनराज को प्रतापपुर सिनेमाहाल के समीप कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
17 दिसंबर को खामपार थाना क्षेत्र के खामपार गांव निवासी हेमनरायण गुप्ता को भिंगारी इण्टर कालेज के सामने बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे इसकी मौत हुई थी।
18 दिसंबर को खामपार के चकिया कोठी गांव की ममता पत्नी समरजीत को सड़क पार करते समय बोलरो ने ठोकर मार दिया जिससे इसकी मौत हो गई थी।
26 जून को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव निवासी रामकिशुन गुप्ता को गांव के समीप जीप के कुचलने से मौत हो गई।
21अक्टूबर को सलेमपुर ट्राली ट्रैक्टर से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर भाटपाररानी जा रहे युवक का ट्रैक्टर बरइपार गांव के सामने ट्रक से भिड़ गया। जिसमें भाटपाररानी नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी दीनानाथ जायसवाल की मौत हो गई थी और छह युवक घायल हो गए थे।

12 अप्रैल को अलसुबह सड़क पर टहलते समय भटनी नगर के 115 नंबर रेलवे गेट पर युवा व्यवसायी अनिल मद्धेशिया को टेलर ने राैंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed