{"_id":"68-51876","slug":"Deoria-51876-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूधाबी कमाने गये युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूधाबी कमाने गये युवक की मौत
Deoria
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दुबई के आबूधाबी शहर में एक युवक की फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो गई। युवक खुखुंदू थाना क्षेत्र के पईलहा गांव का रहने वाला था। अधिकारियों ने रविवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी तो गांव में कोहराम मच गया। गांव के कुछ लोग शव लाने की तैयारी में जुटे हैं।
थाना क्षेत्र के पईलहा गांव निवासी चिल्लर कुशवाहा के पांच बेटों में रामनिवास (28) काफी होनहार था। उसने खुखुंदू कस्बा में इलेक्ट्रानिक की दुकान खोली थी। बाद में विदेश जाने की योजना बनाई और वह दुबई के आबूधाबी शहर पहुंच गया। अप्रैल माह में वह दूसरी बार कमाने के लिए दुबई पहुंचा। शनिवार को फैक्ट्री में काम के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को अधिकारियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर पर चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि शनिवार को उसने अपनी पत्नी राजकुमारी देवी से बात की और दीपावली में आने को कहा था। रामनिवास की मां प्यारी देवी, पत्नी राजकुमारी और बेटे रवि कुमार (सात वर्ष) कुंदन कुमार (पांच वर्ष) का रो रोकर बुरा हाल है। गांववालों का कहना था कि मृतक काफी मिलनसार और सरल स्वभाव का था। घटना के बाद सांत्वना देने वालों का गांव में तांता लगा हुआ है।