फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘जैसी सोच होगी वैसा ही भविष्य होगा’

‘जैसी सोच होगी वैसा ही भविष्य होगा’

Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बोध कथाओं का जीवन में बहुत महत्व है। यह बालमन पर सीधे असर करतीं हैं। एक तरफ जहां भरपूर मनोरंजन करती हैं वहीं भविष्य के चुनौतियों से सावधान भी। यह बातें आकाशवाणी के महानिदेशक गुलाब चंद ने कहीं।
विज्ञापन

वह प्रेस्टिज इंटर कालेज के रजत जयंती समापन कार्यक्रम अवसर पर आयोजित लोक साहित्य में बोध कथाओं की भूमिका पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बोध कथाएं जीवन के सबसे बडे़ सत्य भूख से रूबरू कराती हैं। कहीं ये हमें इस भूख से लड़ते हुए मानवीय मूल्यों को दर्शाती हैं तो कहीं हमें अपने कर्तव्यों का भान भी करातीं है। बोध कथाएं यह इंगित करतीं है कि जैसी सोच होगी वैसा ही भविष्य होगा। इससे मनुष्य के अंदर कर्मठता का संचार भी होता है। इसी क्रम में गोरखपुर विश्व विद्यालय के डा. चितरंजन मिश्र ने कहा कि यह विद्यालय बोध कथाओं का परिसर है। इसका नागरिक निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। प्राचीन काल से ही उम्र के साथ सीखने की प्रक्रिया चलती आ रही है। साहित्य शिक्षा अकादमी के सचिव डा. ब्रजेन्द्र त्रिपाठी ने बोध कथाओं का मूल उद्देश्य शिक्षा को बताया। ये बोध कथाएं पीढ़ियों को शिक्षित करती आ रही है। राजा अवधेश प्रताप विश्व विद्यालय रीवा के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश कुशवाहा ने कहा कि जब शिक्षा व्यवसायिकता का रुप ले चुकी है।
विज्ञापन

इस परिस्थिति में बोध कथा का महत्व बढ़ जाता है। कथाकार सुभाष कुशवाहा ने बोध कथाओं को लोक कथाओं का अग्रज बताया। इस मौके पर बच्चों और एवं अभिभावकों को आगाह करते हुए कहा कि बच्चों की बुनियादी सोच को घालमेल करने वाली बोध कथाओं से बचना चाहिए। सभा को छपरा विश्व विद्यालय के वीरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मां सरस्वती का वंदना भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर दीनानाथ कुशवाहा, भोजराज कुशवाहा एडवोकेट, जवाहर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed