फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कलेजी के लिए कलेजे में मार ली गोली

कलेजी के लिए कलेजे में मार ली गोली

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। घर पर पूजा चढ़ाने के दौरान परिवार के लोगों में हुई तकरार से नाराज युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर पर पूजा में बकरा चढ़ा था। युवक के पिता और पत्नी के बीच कलेजी भुनने को लेकर तकरार हो गई। गोली लगते ही युवक कमरे में गिर पड़ा। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक घर पर बुधवार को पूजा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा में बकरा चढ़ाया गया था। बकरे की कलेजी भुनने को लेकर बहू और ससुर के बीच तकरार हो गई। इस बात से नाराज युवक घर के कमरे में गया और तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। इससे वह लहूलुहान होकर कमरे में गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोग युवक के शव को लेकर दाह संस्कार के लिए चले गए। थानाध्यक्ष असलम सिद्दीकी ने बताया कि घटना के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

गुस्सा बन गया काल
भलुअनी। युवक सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। बाहर प्राइवेट नौकरी करता था। छह माह पूर्व घर पर आया था। घर पर कुशल मंगल के लिए पूजा चढ़ रहा था। इसी बीच तकरार के बाद युवक का गुस्सा उसके लिए काल बन गया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रोते-बिलखते बुरा हाल है। उसका दो माह का बेटा है। पिता और मां रोते-बिलखते बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई की बैंकाक में हो चुकी है मौत
बरहज। युवक से छोटा उसका भाई बैंकाक रहता था। दो साल पूर्व घर पर मोबाइल से बात कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच किसी बात को लेकर नाराज हो गया और वहां ट्रेन के आगे जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed