फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   98,000 rupees stolen from a woman's account; case filed against four people, including a mother and son.

Deoria News: महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार, मां-बेटे समेत चार पर केस

Wed, 19 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
98,000 rupees stolen from a woman's account; case filed against four people, including a mother and son.
चनुकी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मोबाइल नंबर पर दूसरी महिला से बात करके उसके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसकी बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के चौड़िया निवासी मंजू देवी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। करीब तीन माह पहले उनके फोन पर किसी ने फोन किया और कहा कि गांव के वंदना देवी से बात कराओ। मंजू ने बात कराने के लिए पति व बेटी के साथ फोन वंदना के घर भेज दिया।
विज्ञापन

फोन से बात करने के दौरान वंदना के पति चंद्रभान से भी बात की गई। बात-बात में ही फोन करने वाले ने चंद्रभान से ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद चंद्रभान के खाते से 98 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। जब रुपये कटने का मैसेज आया तो सभी का होश उड़ गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस ने वंदना की तहरीर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी व परिवार के सुदामा पांडेय, रजनी पांडेय वो राजन पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed