फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   94 aided schools did not upload teachers' data on the new portal

Deoria News: 94 एडेड विद्यालयों ने नए पोर्टल पर अपलोड नहीं किया शिक्षकों का डाटा

Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
94 aided schools did not upload teachers' data on the new portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। माध्यमिक एडेड विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या सहित अन्य डाटा नए पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
हालांकि शासन के आदेश के बाद भी जिले स्तर पर मात्र 13 विद्यालय ने ही अब तक यह कार्य पूरा किया है। 94 विद्यालयों ने फाइनल सबमिट नहीं किया है। वहीं 15 ने इस कार्य की शुरुआत ही अब तक नहीं की है। इसे लेकर अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सख्ती की कवायद फिलहाल बेअसर दिख रही है। विभाग की ओर से सभी एडेड माध्यमिक विद्यालयों को अपने यहां शिक्षकों समेत सभी जानकारी ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में 122 एडेड माध्यमिक स्कूल हैं, इनमें मात्र 13 एडेड स्कूलों ने ही यह व्योरा दिया है। जबकि 94 विद्यालयों के स्तर से अभी लापरवाही की जा रही है, वहीं 15 ने अभी तक यह कार्य पूरा करने में रुचि ही नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में पत्र जारी कर एडेड कॉलेजों से उनके यहां तैनात शिक्षकों समेत सभी चीजों का ब्योरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे।
प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा में पता चला है कि विभाग की ओर से शुरू किए गए पोर्टल पर सात मई तक 4512 में से मात्र 2690 ने वेब पेज पर लॉगिन किया है। वहीं मात्र 812 ने ही अंतिम रूप से अपनी सूचना अपलोड की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि यह स्थिति चिंताजनक है। शासन की ओर से एडेड कॉलेज के शिक्षकों की संख्या सहित अन्य डाटा नए पोर्टल पर अपलोड कर मांगा जा रहा है।

केवल 13 स्कूलों ने ही इसे पूरा किया है। 94 इसमें लापरवाही कर रहे हैं। शीघ्र ही यह कार्य पूरा नहीं करने पर इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed