फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड,लोग घरों में दुबके

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड,लोग घरों में दुबके

Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड,लोग घरों में दुबके
देवरिया। ठंड ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया। पारा लुढक कर 6 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। मंगलवार को सूर्यदेव ने फिर दर्शन नहीं दिया। लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। अलाव के आगे बैठकर तपिश ली। शाम ढलते ही बर्फीली हवाओं ने ठंड के कहर को और बढ़ा दिया। लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में धूप खिलने से लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार को भी सूर्यदेव दर्शन देंगे। लेकिन ऐसा हुआ। सुबह के वक्त शीतलहर ने यह एहसास करा दिया कि ठंड प्रकोप कम होने वाला नहीं है। हालांकि बादलों की ओट में कुछ देर सूर्यदेव ने अटखेलियां खेली। मगर शीतलहर के आगे धूप नहीं निकल पाई। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे ठंड सवाब पर आता गया। शहर में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्लास्टिक और टायर जलाकर ठंड से निजात पाए। ठंड से परेशान लोग लकड़ी के लिए नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधते रहे। मगर मांग पूरी नहीं हो सकी। लोगों के ठंड से अचाव के लिए अलाव जलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed