{"_id":"5a3d3afb4f1c1b001c8ba649","slug":"91513962235-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक लिफ्टर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने इसके निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में पांच अपने साथियों का नाम गिरफ्तार युवक ने बताया है। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
फुलवरिया चौराहे पर पुलिस गुरुवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। मझौलीराज की ओर से आ रहे बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने रोका। बाइक का कागज मांगने पर युवक आनाकानी करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक की डिग्गी की तलाशी ली तो तीन किलो गांजा मिला। युवक की पहचान पुलिस ने नगर के रामपुर लिटिया वार्ड निवासी प्रताप यादव के रूप में किया। जांच में पता चला किया प्रताप की बाइक चोरी की है। सख्ती पर प्रताप यादव ने चोरी की दो और बाइक होने की बात बताई। प्रताप की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे से दो चोरी की और बाइक बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने आने पांच साथियों का नाम बताए। सभी साथी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस वाहन लिफ्टरों की तलाश कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि प्रताप को जेल भेज दिया गया है। तीन चोरी की बाइकें बरामद हुईं हैं।
सलेमपुर में हुई लूट के मामले में था वांछित
प्रताप यादव पर भाटपाररानी थाने में चार से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सलेमपुर में कुछ माह पूर्व शातिर बदमाश हरिवंश यादव के साथ मिलकर प्रताप ने एसबीआई बैंक के पास से रिटायर्ड शिक्षक की दो लाख रुपये दिनदहाड़े लूटा था। इस मामले में वांछित चल रहा था।