{"_id":"59d517a74f1c1bca538b5b23","slug":"91507137447-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई फीवर मरीजों की जांच के लिए देवरिया पहुंची अटलांटा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई फीवर मरीजों की जांच के लिए देवरिया पहुंची अटलांटा की टीम
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जेई/एईएस और हाई फीवर रोगियों की जांच के लिए अटलांटा के चिकित्सकों की टीम बुधवार की देर शाम देवरिया पहुंची। दस दिनों तक टीम जिले में रहेगी। पथरदेवा, रामपुर कारखाना और भलुअनी के सरकारी अस्पताल पर आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच करेेगी।
डब्ल्यूएचओ की देखरेख में सीडीसी अटलांटा और निमहेंस बेंगलुरु टीम जेई/एईएस तथा हाई फीवर मरीजों को चिह्नित कर इस पर काबू पाने का कार्य करती है। जेई/एईएस से मौत का औसत देवरिया में बहुत ही कम है, लेकिन हाई फीवर के रोगियों में इजाफा हो रहा है। वर्ष-1016 देवरिया में 410 एईएस और 29 जेई के मरीज चिह्नित किए गए थे। इसमें एक एईएस रोगी की मौत हुई थी। जिला अस्पताल में एक जनवरी-2017 से 27 सितंबर तक 278 एईएस के रोगी मिल थे। इसमें एक की मौत हुई है। पीएचसी पर स्थापित किए गए इंसेफेलाइटिस टिटमेंट सेंटर में 22 मरीज पाए गए थे। जेई/एईएस बीमारी में कमी आई है। स्क्रप टाइफस बीमारी के छह मरीज इस साल पाए गए है। इसके अलावा हाई फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। देर शाम को सीडीसी अटलांटा और निमहेंस बेंगलुरु की टीम देवरिया पहुंची। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि टीम पहुंच गई है। दस दिनों तक रहेगी।