{"_id":"59c158d04f1c1b9c688b5639","slug":"91505843408-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने ली जेल की तलाशी 18-21-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने ली जेल की तलाशी 18-21-45
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीडीओ और एसपी के नेतृत्व में मंगलवार को जेल की तलाशी ली गई। एक-एक बैरक को बारीकी से देखा गया, लेकिन अधिकारियों को यहां कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। एक घंटा के निरीक्षण के बाद अधिकारी जेल से निकले।
सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, एसपी राजीव मल्होत्रा के नेतृत्व में सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव, एसओ खुखुंदू मृत्युंजय पाठक, भलुअनी इंस्पेक्टर, क्यूआरटी और पीएसी के जवान मंगलवार की दोपहर जिला जेल पहुंचे। सभी ने मिलकर यहां के एक-एक बैरकों की जांच की। सीडीओ राजेश त्यागी और एसपी राजीव मल्होत्रा ने यहां बंदियों और कैदियों से पूछताछ कर कुछ जानकारी ली। यहां मिलने वाले भोजन आदि के बारे में पूछा गया। करीब एक घंटे तक बारीकी से जांच करने के बाद सभी अधिकारी जेल से बाहर आए। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि यहां जांच में सब ठीक मिला है। किसी भी बैरक में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। बंदियों और कैदियों से कुछ जानकारी ली गई है, लेकिन कुछ भी नकारात्मक नहीं रहा है।