{"_id":"598355e54f1c1b625e8b47ce","slug":"91501779429-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का दूध बच्चों को बनाता है रोगमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का दूध बच्चों को बनाता है रोगमुक्त
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विश्व स्तनपान सप्ताह पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को होने वाले फायदों को विस्तार से बताया गया। इसका शुभारंभ कार्यवाहक सीएमओ ने किया।
सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि स्तनपान कराने से बच्चे रोगमुक्त होते हैं और स्वस्थ्य रहते हैं। किसी भी हालत बच्चों को प्रसूताएं छह माह तक स्तनपान कराएं। किसी के बहकावे में आकर बच्चों को ऊपर का दूध न पिलाए। स्तनपान से शिशु और इसके मां के बीच विशेष बंधन बनाने में मदद मिलती है। ऊपर का दूध पिलाने से बच्चे बीमार होते हैं और घरवाले समझ नहीं पाते। विश्व स्तनपान दिवस पर एक से छह अगस्त तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी जगह-जगह कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और इनके परिवार के सदस्यों को जागरूक कर रहे है। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एसएन झा, डीपीएम पूनम, राजेश कुमार गुप्ता, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह आदि मौजूद रहे।