{"_id":"5973910c4f1c1b1c658b47db","slug":"91500745996-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलित रखने के लिए वृक्षारोण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलित रखने के लिए वृक्षारोण जरूरी
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट/पड़री बाजार। लार अस्पताल पर भाजपा नेताओं की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक काली प्रसाद ने पौधरोपण कर किया और लोगों ने अपना-अपना विचार रखा। वहीं बीरजापुर झंगटौर में पौधरोपण किया गया।
विधानसभा प्रभारी कुुंजबिहारी सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से पौधरोपण का अभियान चलाया गया, जो तीन दिनों तक चलेगा। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। हर व्यक्ति को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। लार सीएचसी पर पीपल, अर्जुन और पाकड़ का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई होने से पर्यावरण पर संकट गहराता जा रहा है। इसके लिए पार्टी की ओर से यह अभियान चलाया गया है। इसके लिए गांवों में भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा लार थाना कैंपस और पिंडी में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान बलबीर सिंह, बृजेशधर दुबे, विष्णुकांत तिवारी, डा. बीबी सिंह, अरूण कुमार सिंह,एसओ भिष्मपाल सिंह, संजय दुबे, त्रिभुवन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं शंकर नर्वदेश्वर आदर्श इंटर कॉलेज बीरजापुर झंगटौर में प्रधानाचार्य महेश पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रबंधक जीतेन्द्र गिरी, संतोष मिश्र, प्रेमसागर यादव, युगुल किशोर मिश्र, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।