फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 more found corona positive, one died in lucknow

कोरोना के प्रति लापरवाही पड़ रही भारी, नौ मिले पॉजिटिव, रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ में मौत

Sat, 03 Apr 2021 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
9 more found corona positive, one died in lucknow
कोरोना के प्रति लापरवाही पड़ रही भारी, नौ मिले पॉजिटिव, रिटायर्ड शिक्षक की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुखुंदू इलाके के निवासी लखनऊ में भर्ती रिटायर्ड शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वैसे सीएमओ इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोर्टल पर लोड होने के बाद ही वह इसकी पुष्टि करेंगे।
देश के विभिन्न प्रांतों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। संक्रमण को लेकर सरकार भले ही गंभीर है। लेकिन जिले में इसका कोई असर नहीं है। रेलवे, बस स्टेशन, बाजार और प्रचार के दौरान बचाव नियमों की अनदेखी की जा रही है। चुनाव लड़ने की बेताबी में लोग सब कुछ भूल गए है। जनपद में भी हर रोज मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। बिना मॉस्क के लोग घरों से निकल रहे हैं। पैदल, ई-रिक्शा व बाइक से बेखौफ घूम रहे हैं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। वहीं सोशन डिस्टेंसिंग के नियमों का कहीं पालन नहीं हो रहा है। दुकानों पर बिना मॉस्क के लोग पहुंच रहे हैं वहीं दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए सामान दे रहे हैं। शुक्रवार को टीएसआई रामवृक्ष यादव ने सुभाष चौक सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गाड़ी पर लगे माइक से लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उधर जनपद में गैर प्रांत से आने वाले लोगों की जांच के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6824 हो गई है। जबकि 6684 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने के बावजूद बाजार व अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 16 लोग होम आइलोशन में हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 45 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में बढ़े 36 मरीज
जनपद में पांच दिन के अंदर 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों की बढ़ रही तादात से हड़कंप है। 28 मार्च को एक, 30 मार्च को छह, 31 मार्च को आठ, 1 अप्रैल को तेरह तथा 2 अप्रैल को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मॉस्क न लगाने वालों पर पुलिस हुई सख्त
कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस भी अब सख्त हो गई है। सदर व रुद्रपुर कोतवाली पुुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। तीन दिन के अंदर सदर कोतवाली पुलिस ने बिना मॉस्क लगाए घूम रहे दस लोगों का चालान किया। वहीं रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन लोगों का चालान किया है।
जनपद में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
कैंसर से पीड़ित पांच साल की बच्ची और महिला संक्रमित
माईक्रो कंटेनमेंट जोन बना गांव
रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोज संक्रमित मिलने लगे है। इस बार कोरोना बच्चों को भी अपने चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को पकड़ी वार्ड के आंबेडकर चौराहे पर एक पांच साल की बच्ची संक्रमित हो गई। वह कैंसर से पीड़ित है उसका इलाज बीएचयू में हो रहा था। रूटीन जांच के दौरान बीएचयू में उसका रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिला। वहीं गोनाह सुरतपुरा गांव की रहने वाली एक 65 साल की महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। उनका इलाज केजीएमयू में हो रहा था। जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाईं गई। दोनों रिपार्ट आने के बाद रुद्रपुर हड़कंप मचा है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया है। उनके आवास के अगल बगल के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस जोन में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएचसी पर आरटीपीसीआर टेस्ट चल रहा है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की। लक्षण मिलने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed