फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 corona positve found

जिले में बढ़ रहा कोविड, नौ नए संक्रमित केस मिले

Sun, 17 Jul 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
9 corona positve found
जिले में बढ़ रहा कोविड, नौ नए संक्रमित केस मिले
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 39, होम आइसोलेशन का एक मरीज स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण फिर बढ़ रहा है। प्रतिदिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। शनिवार को नौ संक्रमित मिले। इसे लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
शनिवार को विकास खंड भटनी की एक महिला अस्पताल आई थीं। जांच में पॉजिटिव मिलीं। परिवार में आठ लोग हैं। इसी ब्लॉक की अन्य एक महिला भी संक्रमित मिली है। शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति सीने में दर्द होने पर इलाज के लिए लखनऊ गए थे, जहां जांच में पॉजिटिव मिले। वहां से वापस लौटे और होम आइसोलेशन में हैं। परिवार में छह लोग हैं।
लार ब्लॉक की एक महिला व एक युवक बुखार होने पर जांच कराए तो संक्रमित मिले। वे एक ही परिवार के हैं। बनकटा ब्लॉक का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। सदर ब्लॉक का एक बालक बुखार से पीड़ित था। जांच कराने पर संक्रमित मिला। रामपुर कारखाना ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला ऑपरेशन से प्रसव के लिए अस्पताल आई, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। वहीं, भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला भी संक्रमित मिली है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 22,793 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि 22,524 लोग स्वस्थ हो गए हैं। शनिवार को होमआइसोलेशन का एक व्यक्ति ठीक हुआ। वहीं, इस समय 38 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को नौ पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 39 हैं। कोविड को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed