फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 booked in encroachment

ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे के आरोप में नौ पर केस दर्ज

Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
9 booked in encroachment
ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे के आरोप में नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। सिसवा गांव में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौ लोगों पर केस दर्ज किया। यह कार्रवाई हल्का लेखपाल की तहरीर पर की गई है।

भटनी के सिसवा गांव में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत गांव वालों ने एसडीएम सलेमपुर से की थी। शिकायत में ग्रामीणों ने विद्यालय जाने के समय छात्रों को रोकने की बात भी कही थी। एसडीएम के आदेश पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने शिकायत सही मिलने पर आरोपियों से दो दिन में कब्जा हटाने को कहा। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर लेखपाल ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गांव के नौ लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए कहा कि कब्जा हटाने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। शिकायत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग स्वयं कब्जा हटा रहे थे। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed