{"_id":"5fca77ce8ebc3ecfba097af4","slug":"893-condidates-will-get-appointment-letter-today-deoria-news-gkp37564871","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो चुके 893 अभ्यर्थी आज पाएंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो चुके 893 अभ्यर्थी आज पाएंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो चुके 893 अभ्यर्थी आज पाएंगे नियुक्ति पत्र
देवरिया/ रामपुर कारखाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चल रहे काउंसिलिंग के अंतिम दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया में भाग लिया। पिछले दो दिन चली प्रक्रिया में वंचित रह गए कुल 84 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को बुलाया गया था। हालांकि तीसरे दिन आने वालों की संख्या कम रही। शनिवार को टाउनहाल के आडिटोरियम में महिला एवं कोआपरेटिव सभागार में पुरुष वर्ग के कुल 893 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया जाएगा। बेसिक कार्यालय में पूरे दिन इसकी तैयारियां चलती रहीं।
काउंसिलिंग प्रक्रिया के अंतिम दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों की कोविड-19 की जांच की गई। जनपदीय चयन समिति के पदाधिकारी एवं डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने सभी टेबल का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के लिए प्रदेश स्तर से जिले में 955 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। तीन दिनों तक चली प्रक्रिया में 409 महिला अभ्यर्थियों में 378 ने भाग लिया। शुक्रवार की शाम तक कुल 955 के सापेक्ष महिला व पुरुष वर्ग को मिलाकर 893 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो चुकी है। 62 अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। काउंसिलिंग करा चुके 893 अभ्यर्थियों को ही शनिवार को बेसिक कार्यालय की ओर से नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
---
बेसिक कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की सफलता की बनाई गई रणनीतणि
बीएसए कार्यालय सभागार में शुक्रवार की अपराह्न नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के नोडल बनाए गए एवं सदर व रामपुर कारखाना क्षेत्र के बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शनिवार को टाउनहाल के आडिटोरियम में समस्त महिला एवं विकलांग अभ्यर्थी एवं कोआपरेटिव सभागार में पुरुष अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों में तैनात व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशकों को उनकी जिम्मेदारी दी गई। प्रभारी बीएसए ने बताया कि कार्यक्रम में सभी बीईओ के अलावा, व्यायाम शिक्षकों, ब्लॉक स्काउट मास्टर सहित अन्य अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सबको अलग-अलग जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। इस दौरान जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, नरेंद्र मोहन सिंह, सिद्घेश्वर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, विवेक मिश्रा, गनेश यादव, आशुतोष यादव, देवानंद भारती, शिवम शेखर त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, गूंजा गुप्ता, ज्योति यादव, सुमेधा सिंह, संजीव दूबे, संजय तिवारी, आशुतोष तिवारी, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।