{"_id":"620941bdfef1ac1a5b59bf77","slug":"856-persons-vaccinated-deoria-news-gkp4268374177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : 856 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : 856 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण : 856 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में रविवार को 26 केंद्रों पर लक्ष्य 26 सौ के बदले 856 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल रहे। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, न्यू पीएचसी चकियवां, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। जिले में 18 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 12 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के छह लोग शामिल रहे। 374 किशोरों, 90 युवाओं, छह बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 23 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 345 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं, किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोग शीघ्र टीका लगवा लें।