फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   84 nurdes for je patient

जेई-एईएस मरीजों की निगरानी करेंगी 84 स्टाफ नर्स

Sun, 07 Oct 2018 11:19 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 07 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
84 nurdes for je patient
nurse shimla
देवरिया। सीएचसी पर बना इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) अब 24 घंटे खुला रहेगा।  शासन की ओर से 84 स्टाफ नर्सों को तैनात किया गया है। इससे स्थानीय अस्पतालों पर आने वाले संभावित जेई-एईएस मरीजों को प्राथमिक इलाज बेहतर मिलेगा। 
विज्ञापन

पूर्वांचल में जेई-एईएस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर शासन गंभीर है। जिला अस्पताल में पीआईसीयू वार्ड का विस्तार हुआ है और इंसेफेलाइटिस क्षेत्र रुद्रपुर सीएचसी पर तीन बेड का पीआईसीयू वार्ड बनाया गया है। जिले के 16 सीएचसी पर ईटीसी वार्ड बनाए गए हैं। इसमें एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। यह वार्ड 24 घंटे संचालित होना है, लेकिन स्टाफ नर्स की कमी के कारण ईटीसी वार्ड नहीं खुलते थे। सीएमओ की जांच में भी भटनी, मझगांवा समेत कई सीएचसी का ईटीसी वार्ड रात में बंद मिले। शासन के निर्देश पर सेवा प्रदाता के माध्यम से जिले में 84 स्टाफ नर्सों की तैनाती हुई है। एक सीएचसी पर चार स्टाफ नर्स रखी गई हैं। जिला अस्पताल और रुद्रपुर सीएचसी में बने पीकू वार्ड में भी इनकी तैनाती की गई है। कुल 84 में से छह स्टाफ नर्स ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्सों की तैनाती से ईटीसी वार्ड 24 घंटे सुचारु रूप से चल सकेंगे। कर्मचारियों की कमी से थोड़ी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed