फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   82 found positive

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित 82 मिले पॉजिटिव

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
82 found positive
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित 82 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य कर्मी, संक्रमित के परिवार के चार लोग, नियमित जांच के लिए आईं दो गर्भवती भी चपेट में
जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 648
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ ही रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। इसे लेकर जिम्मेदारों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को 82 लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 648 हो गई है। बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा रोकथाम के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं, लोग लापरवाही बरत रहे हैं। समय रहते सावधान नहीं हुए तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जांच बढ़ा दी गई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, लैब सहायक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले। शहर के एक चिकित्सक के पिता भी जांच में संक्रमित मिले। पुलिस अभिरक्षा में लाए गए एक व्यक्ति की जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक संक्रमित के परिवार के चार लोग भी संक्रमित मिले हैं। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति यात्रा के लिए जांच कराने पर संक्रमित मिला। नियमित जांच के लिए आईं बरहज क्षेत्र की दो गर्भवती सहित तीन लोग संक्रमित मिले। इसी क्षेत्र के तीन लोगों ने आंख का आपरेशन के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिले। वहीं, रुद्रपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विदेश जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। रामपुर कारखाना क्षेत्र का व्यक्ति दांत का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 625 मरीजों का चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 21,876 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 21,003 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस समय होम आइसोलेशन में 625 लोगों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 87 लोग स्वस्थ हुए हैं। अन्य जनपदों में 19 लोग इलाज करा रहे हैं। एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल टू में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच में चार मिले संक्रमित
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। शनिवार को दोपहर बाद दो बजे तक सौ लोगों की जांच की गई। इसमें चार लोग पॉजिटिव मिले।

कोट
कोविड की रोकथाम के लिए नियमित जांच कराई जा रही है। शनिवार को 2755 लोगों की जांच हुई। इसमें 1034 एंटीजन तथा 1704 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। आज 82 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 648 हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,39,079 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है।
-डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed