{"_id":"59c00a434f1c1b7d688b5523","slug":"81505757763-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से घायल लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से घायल लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। बिजली करंट से घायल प्राइवेट लाइनमैन ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही लाइनमैन के दरवाजे पर गांववालों की भीड़ जुट गई और घरवालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस इस मामले में विद्युत विभाग के जेई सुधीर यादव पर केस भी दर्ज किया है।
लार थानाक्षेत्र के जनुआ गांव निवासी बलिंद्र यादव विद्युत उपकेंद्र पर जिम्मेदार बिजली विभाग के अफसरों की सहमति से प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था। 12 दिन पूर्व इसरौली गांव में शटडाउन लेकर बिजली बनाने गया था। पोल पर तार जोड़ते समय किसी ने बिजली सप्लाई चालू कर दिया। इसकी चपेट में आने से उसका एक बांह कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। इसकी मौत की जानकारी होने के बाद पत्नी पुष्पा देवी बदहवाश हो गई। लाइनमैन घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इसकी मौत से लोगों में नाराजगी है।
जिला पंचायत का लड़ चुका था चुनाव
मेहरौनाघाट। प्राइवेट लाइनमैन बलिन्द्र की एक पांच वर्षीय बेटी खुशी और तीन वर्षीय बेटी गोल्डी है। वह काफी मिलनसार था। दस वर्ष पूर्व अपनी बदौलत बहन की शादी किया था। हाल ही में अपनी भतीजी की शादी तय किया था। व्यवहार का धनी लाइनमैन जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसमें मात्र 50 वोट से हार हुई थी। लोगों ने लाखों रुपये इलाज के दौरान चंदा एकत्र कर भेजा था। सोमवार को अभी लोग दुबारा रकम भेजने के लिए चंदा वसूल रहे थे। इसी दौरान मौत की खबर मिली तो लोग दुखी हो गए।