फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के सामने लेखपाल को प्रधान ने पीटा

पुलिस के सामने लेखपाल को प्रधान ने पीटा

Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने लेखपाल को प्रधान ने पीटा
सलेमपुर (देवरिया)। पैमाइश करने गए लेखपाल को पुलिस के सामने प्रधान और सहयोगियों ने पिटाई कर दी। मारपीट होती देख सिपाही भाग खड़े हुए। इस दौरान सरकारी अभिलेख क्षतिग्रस्त हो गया। नाराज लेखपालों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में घायल लेखपाल का इलाज सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुुर्ग गांव के कुछ लोगों ने तहसील दिवस में जमीन विवाद की शिकायत की थी। शनिवार को हलका लेखपाल कौशलाधीश विश्वकर्मा और नंदलाल गुप्ता दो सिपाहियों के साथ मामले के निपटारे के लिए गांव पहुंचे। पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और लेखपाल से उलझने लगा। विरोध करने पर लेखपाल कौशलाधीश की पिटाई करने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। लेखपाल की सुरक्षा के लिए साथ गए दोनों सिपाही भाग खड़े हुए। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली में लेखपालों की भीड़ जुट गई। नाराज लेखपालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस घायल लेखपाल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई। लेखपाल ने ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि पैमाइश के दौरान विवाद हुआ है। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed