फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर में गरजने लगी गोर्रा और राप्ती नदी

रुद्रपुर में गरजने लगी गोर्रा और राप्ती नदी

Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में गरजने लगी गोर्रा और राप्ती नदी
रुद्रपुर/एकौना। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से रुद्रपुर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका तेजी से बढ़ने लगी है। कछार और दोआबा क्षेत्र में राप्ती और गोर्रा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां खतरे के निशान को छूने के करीब हैं। सोमवार की शाम गोर्रा का जलस्तर 68 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 70.50 मीटर की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदियों का जलस्तर 24 घंटे में एक मीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से दोआबा और कछार के सारे बंधे नम हो गए हैं। बंधों की दयनीय दशा को देख बाढ़ से प्रभावित 116 गांवों के लोगों में दहशत हैं। सोमवार को जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी के साथ गोर्रा नदी ने सुल्तानी बांध पर कटान तेज कर दी। यहां नदी बांध पर सीधे टकरा रही है। बंधे से सटे गांव के लोग नदी का रौद्र रूप देख रात भर पहरा दे रहे हैं। राप्ती नदी पर बने तटबंध तिघरा-मराछी पर दबाव तेज हो गया। यहां तिघरा के पास नदी तेजी से कटान कर बंधे की ओर बढ़ रही है। कटान रोकने को सिंचाई विभाग बालू की बोरी डालकर असफल प्रयास कर रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती गांव में कोहराम है। सुल्तानी के पास बांध कटा तो दोआबा के 52 गांव जलमग्न हो जाएंगे। माझा भीमसेन में कटान तेज होने से कछार के 64 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बना है। इस बाबत बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कटान स्थलों पर बाढ़ कार्य खंड मुस्तैदी से लगा है। अभी बंधों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed