फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   81 found positive

81 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, कलेक्ट्रेट सील

Tue, 18 Aug 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
81 found positive
कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद कलेक्ट्रेट को किया गया सील। - फोटो : DEORIA
81 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, कलेक्ट्रेट सील
विज्ञापन

डॉक्टर, कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मिले पॉजिटिव, एक महिला की कोविड-19 अस्पताल में मौत
लार सीएचसी, भागलपुर पीएचसी को किया गया सील, जिले में संक्रमितों की संख्या हई 2706
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 81 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। कलेक्ट्रेट के एक बाबू, सदर एएसडीएम का चपरासी और भागलपुर पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक भी पॉजिटिव हैं। कलेक्ट्रेट, लार सीएचसी और भागलपुर पीएचसी को सील कर दिया गया है। संक्रमितों की संख्या 2706 हो गई है, जबकि कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रुद्रपुर की एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है।
आबकारी विभाग के बाबू डीएम कार्यालय में शिकायत निस्तारण का कार्य देखते थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर एएसडीएम के चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कलेक्ट्रेट को सील कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। भागलपुर पीएचसी के चिकित्साधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की चिंता बढ़ गई है। पीएचसी को सीलकर सैनिटाइज कराया गया। लार सीएचसी पर तैनात टीबी विभाग में तैनात एसटीएस, स्वीपर, बलुआ गौरी गांव की आशा कार्यकर्ता और पिंडी के एएनएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। इससे अस्पताल में मौजूद अन्य संक्रमितों में हड़कंप मच गया। जिले में अब तक कोरोना से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 1821 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 864 केस एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। 81 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे के लिए 25 मार्च से व्रत रहकर मंदिर में कर रहा प्रार्थना
सलेमपुर। कोरोना के खात्मे के लिए एक युवक ने मार्च महीने से अन्न त्याग दिया है। गांव के मंदिर में दिन-रात ईश्वर से प्रार्थना कर महामारी से निजात दिलाने की मांग की है। पयासी गांव के अमित कुमार मिश्र 25 मार्च से लगातार अन्न त्यागकर कोरोना से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। इसके लिए गांव के मंदिर में विष्णु मंत्र का जापकर प्रार्थना कर रहा है। उसका संकल्प है कि विश्व के एक-एक व्यक्ति को जब तक कोरोना से मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक अन्न नहीं ग्रहण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जालसाज निकला कोरोना पॉजिटिव
रामपुर कारखाना। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को जेल भेजने से पूर्व जालसाज का जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने को आनन-फानन सैनिटाइज कराया गया। संपर्क में रहने वाले पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने को सुपुर्द किया था। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। थाने को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed