{"_id":"66425d974ee539a57809c7f6","slug":"8-nomination-on-5th-day-deoria-news-c-208-1-deo1004-125547-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : पांचवें दिन बसपा प्रत्याशी संदेश यादव सहित आठ ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : पांचवें दिन बसपा प्रत्याशी संदेश यादव सहित आठ ने किया नामांकन
Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार......
- पांच दिन चले नामांकन में अब तक 17 प्रत्याशी उतर चुके हैं चुनावी मैदान में
- बड़ी संख्या में तैनात दिखी पुलिस, कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
- मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन, बुधवार को नामांकन पत्रों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे नामांकन के पांचवें दिन बसपा प्रत्याशी संदेश यादव सहित आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवरिया कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। यह देर शाम करीब तीन बजे तक चली।
बहुजन समाज पार्टी से संदेश यादव ने 2 सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी से मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे ने 2 सेट में, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से पारसनाथ गुप्ता ने 2 सेट में, अखिल भारत हिंदू महासभा से अशोक कुमार श्रीवास्तव ने 2 सेट में, निर्दल प्रत्याशी घनश्याम यादव ने 2 सेट में, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से विजय जुआठा ने 1 सेट में, शानें हिन्द फोरम से शैलेंद्र सिंह ने 1 सेट में तथा मोडरेट पार्टी से राजू चौहान ने 1 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
इसके अतिरिक्त एक प्रत्याशी ने 2 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। अब तक कुल 28 प्रत्याशियों ने कुल 60 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन बजे तक एक लेन सड़क रही बंद, पैदल यात्री ही गुजरे
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में चल रही नामांकन की प्रक्रिया को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती दिखी। सड़क की एक लेन की लगभग सारी दुकानें बंद थीं। दूसरी लेन में सिर्फ दवा के अलावा सोमवार को कुछ अन्य दुकानें खुली मिलीं, लेकिन भीड़ नदारद थी। नामांकन के लिए इस बार गेट से ही प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
रोडवेज से लेकर कचहरी शिव मंदिर गेट तक देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग के एक लेन पर आवागमन था। यहां पर पुलिस मुस्तैद थी। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान पांचवें दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, एक प्रत्याशी ने दो सेट में नामांकन पर्चा लिया।
शहर में नहीं हुआ छोटी व बड़ी गाड़ियों का प्रवेश
कलक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को भी रूट डायर्वजन रहा। इस दौरान गोरखपुर से सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को बैतालपुर से पाण्डेय चक से डुमरी से पड़री मल्ल, सोनूघाट होते हुए गंतव्य तक भेजा जा रहा था। इसी तरह सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर से गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहन सोनूघाट से पड़री मल्ल से डुमरी से पाण्डेय चक से बैतालपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा रहे थे। शहर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात थी, जो वाहनों का परिचालन सुचारु रूप से करा रही थी।