फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 injured in fighting

Deoria News: ईंट हटाने के विवाद में मारपीट, आठ पर केस

Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
8 injured in fighting
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी मिश्र और अहिरौली पांडेय गांव में हुआ विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुरैनी मिश्र में ईंट का टुकड़ा हटाने तो अहिरौली पांडेय गांव में आपसी विवाद में दंपती की पिटाई कर दी गई। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी मिश्र गांव निवासी सुनीता देवी को रविवार रात में दरवाजे से ईंट हटाने की बात कहने पर पड़ोसी ने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट कर घायल करा दिया। पुलिस ने सुनीता की तहरीर पर गांव निवासी निशा देवी और लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा निवासी प्रीति, सोनू गोड़ और मोनू गोड़ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, अहिरौली पांडेय गांव में सोमवार को आपसी विवाद में पड़ोसी मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर पति विजय गोड़ को भी मारा-पीटा गया। पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर गांव निवासी केशव प्रसाद, विमला देवी, श्यामसुंदर और गणेश के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को मारपीट कर घायल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed