{"_id":"5f2ee5898ebc3e3ce9152002","slug":"78-absent-in-mmmut-enterance-exam-deoria-news-gkp3611144156","type":"story","status":"publish","title_hn":"449 परीक्षार्थियों में 78 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
449 परीक्षार्थियों में 78 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते छात्र।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
449 परीक्षार्थियों में 78 रहे अनुपस्थित
सोशल डिस्टेंसिंग के बीच एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी
प्रदेश के 40 सेंटरों में शामिल जीआईसी में भी तीन पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की इंजीनियरिंग की विभिन्न विधाओं में प्रवेश के लिए राज्यस्तरीय परीक्षा शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में तीन पालियों में हुई। प्रदेश के 40 केंद्रों में शामिल इस केंद्र पर तीनों पालियों में पंजीकृत कुल 449 अभ्यर्थियों में 78 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया था और परीक्षार्थियों को मास्क पहनने के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया।
पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले आशुतोष मिश्रा ने बताया कि केमेस्ट्री का पेपर कठिन था। बाबुनंदन कुशवाहा ने कहा कहा कि केमेस्ट्री के सवाल समझ में नहीं आए, हालांकि फिजिस्क्स और मैथ आसान लगे। गौरव सिंह ने बताया कि फिजिक्स के सवारों ने काफी उलझाया। सत्यम रौनियार ने कहा कि केमेस्ट्री, फिजिक्स तो इंटर स्तर के थे। लेकिन फिजिक्स थोड़ा कठिन लगा और इसके सवालों को हल करने में ज्यादा टाइम लगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि सुबह आठ से 11 बजे की पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 335 में 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 12:30 से अपराह्न दो बजे तक हुई दूसरी पाली में तीन पेपर हुए। इसमें द्वितीय पेपर में पंजीकृत 80 छात्रों में 71 उपस्थित रहे। तृतीय प्रश्न पत्र में पंजीकृत 10 छात्रों में एक अनुपस्थित एवं चतुर्थ प्रश्न पत्र में पंजीकृत 17 छात्रों में 11 उपस्थित रहे। अपराह्न तीन से पांच बजे तक की तीसरी पाली में पंजीकृत सात छात्रों में दो अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से इस केंद्र पर लखनऊ व गोरखपुर से आए पर्यवेक्षकों व परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही हर छात्र की थर्मल स्कैनिंग करने के बाद कक्ष में जाने दिया गया।