{"_id":"5bbb9441867a55283f706398","slug":"71539019841-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
सड़क पार करते समय घर के पास हुआ हादसा
घायल बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बहोरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी नियामुदीन अंसारी का मकान रुद्रपुर-देवरिया रोड पर है। सोमवार को सुबह करीब सात बजे उनका 18 वर्षीय बेटा इनायत अंसारी सड़क उस पार लघुशंका करने गया। वापस आते वक्त रुद्रपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार और इनायत को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इनायत की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांववालों की भीड़ शाम तक जमी रही। इस बाबत एसआई मोहन यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।