{"_id":"5b9555db867a55012c34feb5","slug":"71536513499-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गणिनाथ के जयंती अवसर पर निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गणिनाथ के जयंती अवसर पर निकला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाबा गणिनाथ जंयती पर मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती अवसर पर हाथी, घोड़े एवं गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। बाबा गणिनाथ की मनमोहक झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर दिन भर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
कस्बे में निकले जुलूस में महिलाओं-पुरुषों का हुजूम भक्ति गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ा। जुलूस विद्यालय से होते हुए थाना बाजार और फिर शिवाजी इंटर कॉलेज ग्राउंड होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रपुर के पूर्व चेयरमैन सुभाष मद्धेशिया ने कहा कि वैश्य समाज को आगे बढ़कर बेहतर समाज निर्माण में सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान पर कहा कि समाज की बेटियों को खुली आजादी दी जाए। उनकी शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी न आने दिया जाए। बेटी ही किसी के घर की मां-बहन और पत्नी बनती हैं। जब वही शिक्षित नहीं रहेगी तो फिर परिवार और समाज का उत्थान कैसे होगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम स्वरूप गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की एकता को बनाए रखना होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अन्य लोगों को भी सामने आना होगा। इस दौरान वैश्य समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को अमरनाथ मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, दिनदयाल मद्धेशिया, दुर्गा मद्धेशिया ने भी संबोधित किया।