{"_id":"5b5213e34f1c1b07788b508b","slug":"71532105699-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय को बना दिया इस्लामिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय को बना दिया इस्लामिया स्कूल
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय नवलपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। ब्लॉक का एक परिषदीय विद्यालय इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार संचालित हो रहा है। नवलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय रविवार को खुलता है, जबकि जुमे के दिन यानी शुक्रवार को यहां छुट्टी रहती है। इसी आधार पर मिड-डे मील भी बनता है। यह व्यवस्था कब से और किसके आदेश पर है, किसी को नहीं पता। शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ स्कूल बंद देख अवाक रह गए। विद्यालय की दीवारों पर भी इस्लामिया स्कूल लिखा हुआ था। इस मामले में बीईओ ने नोटिस देकर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
सलेमपुर ब्लॉक में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 139 प्राथमिक व 53 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। नवलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 2008 से गांव के ही खुर्शीद अहमद प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। इनके अलावा दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं। कुल 91 छात्र पंजीकृत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यहां शिक्षण कार्य भी मदरसा पद्धति से होता है। शुक्रवार को एमडीएम की रिपोर्ट में शून्य दर्ज किया जाता है।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र शुक्रवार सुबह 9:45 बजे जांच करने पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। विद्यालय का नाम इस्लामिया प्राइमरी स्कूल नवलपुर देख बीईओ अवाक रह गए। इस बाबत बीईओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक मनमाने तरीके से विद्यालय चला रहे हैं। उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उधर, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जांच कराई जाएगी। वहीं, प्रधानाध्यापक खुर्शीद अहमद का कहना है कि यह विद्यालय सन् 1904 में स्थापित किया गया था। तभी से इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार संचालित होता है। हम उसी का पालन कर रहे हैं।