{"_id":"5a4a6e904f1c1b686a8bcf73","slug":"71514827408-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी तमंचा की खरीदारी के दौरान टेस्टिंग में फायर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी तमंचा की खरीदारी के दौरान टेस्टिंग में फायर से युवक घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी (देवरिया)। प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर गांववालों की भीड़ जुट गई। इसकी वजह तमंचे की टेस्टिंग के दौरान गलती से गोली चल जाना बताया जा रहा है, जिससे युवक घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थानाक्षेत्र के कुरमौटा घुरी गांव निवासी चंद्रभान तिवारी उर्फ विभीषण गांव के प्राथमिक विद्यालय कैंपस में सोमवार को सुबह करीब 9.30 बजे पहुंचा। कुछ देर बाद अचानक फायरिंग हुई और गोली चंद्रभान के सीने में जा घुसी। उसके साथियों ने उसे भटनी पीएचसी पर पहुंचाया। सीने में गोली लगने के कारण डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लोगों की मानें तो बाइक सवार तीन युवक तमंचा लेकर चंद्रभान को बेचने के लिए आए थे। विद्यालय कैंपस में तमंचे की टेस्टिंग के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली चलने की खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस गांववालों से जानकारी लेने के बाद जांच में जुटी है। पुलिस की देखरेख में मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज चल रहा है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि तमंचे की टेस्टिंग के दौरान गोली चली है। इसकी जांच की जा रही है।