फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वोटिंग में गौरीबाजार अव्वल, देवरिया फिसड्डी

वोटिंग में गौरीबाजार अव्वल, देवरिया फिसड्डी

Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग में गौरीबाजार अव्वल, देवरिया फिसड्डी
देवरिया। जागरूकता रैली और प्रत्याशियों की मेहनत भी वोटरों को घरों से निकाल नहीं पाई। निकाय चुनाव के मतदान में देवरिया शहर दूसरे स्थान पर रहा, अलबत्ता गौरीबाजार अव्वल रहा। गौरीबाजार में 71.18 तो देवरिया में 49.63 फीसदी ही वोट पड़ेे। जबकि वोटरों की संख्या 112238 है। इनमें से 55714 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बाकी वोट देने आए ही नहीं। रविवार की देर रात तक कंट्रोल रूम के कर्मचारी मतदान प्रतिशत निकालने में जूझते रहे।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका परिषद और नौ टाउन एरिया है। गौरा-बरहज नगरपालिका परिषद में 26531 वोटर हैं। 16540 वोटरों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 62.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के मामले में दूसरे नंबर पर भटनी नगर पंचायत है। यहां 11886 वोटर हैं। 8148 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 68.55 फीसदी मतदान हुआ। सलेमपुर में 17995 वोटर हैं। 11304 वोटरों ने वोट डाले। 62.81 प्रतिशत मतदान हुआ। रुद्रपुर नगर पंचायत में 24804 वोटर हैं। 15264 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोटिंग प्रतिशत 61.53 रहा। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में 7939 वोटर हैं। 5297 ने वोट डाले। 66.81 फीसदी मतदान हुआ। भाटपाररानी नगर पंचायत में 11497 वोटर हैं। 7173 वोटरों ने वोट डाले। 62.39 प्रतिशत मतदान हुआ। मझौलीराज नगर पंचायत में 15776 वोटर हैं, 9045 ने वोट डाले। 57.33 प्रतिशत वोट पड़े। लार नगर पंचायत में 23533 वोटर हैं। 14226 ने वोट डाले। 60.02 प्रतिशत वोट पड़े। बरियारपुर नगर पंचायत मे 12005 वोटर हैं। 7626 ने वोट डाले। यहां 63.51 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब है कि पहले बताया गया जिले में 62.18 फीसदी मतदान हुआ है। फिर बताया गया 57.01 फीसदी वोटिंग हुई है। सोमवार की सुबह बताया गया ओवरऑल वोटिंग 57.29 फीसदी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed