फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाकपा का प्रदर्शन

भाकपा का प्रदर्शन

Wed, 11 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाकपा का प्रदर्शन
देवरिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पोल खोल अभियान के तहत प्रदर्शन किया। कहा कि पूंजीपतियों से बकाया रकम को वसूला जाए। महंगाई पर रोक लगाए। नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रभाव को समाप्त किया जाए। लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं की जुटान बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। जिला मंत्री आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर काम कर रही है। बकाया जमा नहीं करने वाले पूंजीपतियों की संपत्ति को जब्त करें। विदेशी बैंक में रकम जमा करने वाले भारतीयों का नाम सार्वजनिक करें। भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की जांच कराएं। स्वतंत्र आयोग का गठन कर अपराध तय करें। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बर्खास्त करें। जिलाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि बिहार में सृजन घोटाला की जांच जरूरी है। नोटबंदी से काम धंधा प्रभावित हो गया है। इसके चलते बेरोजगारी बढ़ी है। इस दौरान सत्यदेव यादव, श्यामदेव यादव, चक्रपाणि तिवारी, रामविलास मणि ने संबोधित किया। इस दौरान ऋषिकेश चौरसिया, इमरान खान, शमशेर, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed