{"_id":"59c00a464f1c1b36688b55c1","slug":"71505757766-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की मां ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश की मां ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस पर उठाया सवाल
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सलेमपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक से हुई दो लाख रुपये की लूट में बदमाश हरिवंश यादव को पुलिस ने साजिश के तहत फंसाया है। बदमाश की मां ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस पर ऐसा आरोप लगाया है। सीएम और मानवाधिकार को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
सलेमपुर के भठवा धर्मपुर वार्ड निवासी हरिवंश यादव बदमाश है। उसके ऊपर कोतवाली में कई आपराधिक केस दर्ज है। एक सितंबर को मईल थानाक्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृष्णमुरारी सिंह से सलेमपुर एसबीआई के बाहर दो लाख रुपये की लूट हो गई। इस मामले में पुलिस ने हरिवंश यादव समेत एक अन्य बदमाश पर केस दर्ज किया। बदमाश की मां गुलाईची देवी ने सीएम और मानवाधिकार को भेजे गए पत्र में कहा है कि सलेमपुर में एक वर्ग विशेष का वर्चस्व है। कई आरोपों के मामले में हरिवंश लगातार सात साल तक जेल की सलाखों में रह चुका है। आरोप है कि सलेमपुर में जिस दिन लूट की घटना हुई, उसके एक सप्ताह पूर्व वह जेल से आया था। एक वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस के साथ साजिश कर उसे फर्जी तरीके से इस घटना में शामिल करा दिया। स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए निष्पक्ष जांच किसी एजेंसी से कराने की मांग की है।