{"_id":"597391114f1c1b330d8b4683","slug":"71500746001-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे धंसा ट्रक, एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे धंसा ट्रक, एक घंटे लगा जाम
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नवलपुर से लार जाने वाली सड़क खतरनाक हो गई है। सड़क के किनारे पटरी नहीं होने से दोनों तरफ गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते बरसात के मौसम में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे धंसे ट्रक को निकालने के दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
लार ब्लॉक को जिला मुुख्यालय से जोड़ने के लिए इकलौती सड़क नवलपुर-लार मार्ग है लेकिन सड़क के किनारे पटरी नहीं होने से बरसात के दिनों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इधर से गुजरने वाले बाइक या साइकिल सवार लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। सामने से अगर कोई चार पहिया वाहन आ रहा है तो क्रॉसिंग के दौरान सड़क से वाहन नीचे उतरने पर कीचड़ में फंस जा रहे हैं। शुक्रवार की रात को मझवलिया गांव के पास एक ट्रक फंस गया। शनिवार को ट्रक को निकालने के लिए सड़क पर दोनों तरफ क्रेन लगे थे। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद इस सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढे को ठीक कराने और सड़क किनारे पटरी का निर्माण कराने की मांग की है।