{"_id":"594d48ab4f1c1b4c4c8b481a","slug":"71498237099-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जल गया शादी का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जल गया शादी का सामान
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चूल्हे से निकली चिंगारी से लाखों का सामान जल गया। घटना कोतवाली थाना के बरियारपुर महदेईया टोला की है। आग बुझाने के दौरान भंडारी और महिला जल गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग में झोपड़ी को भी नुकसान हुआ है।
कोतवाली थाना के बरियापुर, महदेईया टोले में एक युवती की शादी थी। गुरुवार की शाम परिवार के लोग बारात वालों की खातिरदारी में लगे थे। गांव का भंडारी प्रदीप चौहान भोजन बना रहा था। चूल्हे के साथ गैस पर भी भोजन बन रहा था। अचानक आग लग गई। आग ने पूरे छप्पर को चपेट में ले लिया। मौके पर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अफरातफरी मच गई। मौके पर गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के चक्कर में प्रदीप और जानकी देवी झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि सूचना के बाद भी प्रशासनिक अमला समय से मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं गौरीबाजार थाना के रामनगर में बीती रात एक छप्पर में आग लग गई। आग से मवेशी जलने लगे। उसे बचाने के चक्कर में रामभजन निषाद भी झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।