फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 persons injured in rampage

रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं समेत सात लोगों को पीटा

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
7 persons injured in rampage
रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं समेत सात लोगों को पीटा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव में सोमवार की रात रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने करीब छह परिवारों पर हमला बोल दिया। एक परिवार की तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्का दरोगा और दो सिपाही रात भर गांव में मौजूद रहे।

मुंडेरा लाला ग्राम पंचायत में रास्ते के लिए दो पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा है। बारह परिवारों की परेशानियों को देखते हुए ग्राम पंचायत रास्ता बनवा रही है, जबकि गांव के ही कुछ लोग रास्ते का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। रविवार को ग्राम पंचायत ने मिट्टी का कार्य कराया था। सोमवार को एक पक्ष के सदस्य अलग-अलग जगहों पर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच दूसरे पक्ष के करीब छह से दस लोगों ने छह परिवारों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। महिलाएं बचने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लीं। आरोप है कि मनबढ़ों ने दरवाजा तोड़कर इसरावती देवी, कैशुन निशा, निशा देवी, आसमां खातून की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों की पिटाई से शीतल शर्मा, आफताब अंसारी और सानिया भी घायल हो गईं। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी। मौके पर एसआई मिथिलेश सिंह कुछ सिपाहियों के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानेदार अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed