फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 found pogitive

एक स्वास्थ्य कर्मी सहित सात संक्रमित मिले

Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
7 found pogitive
एक स्वास्थ्य कर्मी सहित सात संक्रमित मिले
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 43, होम आइसोलेशन के दो लोग हुए ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। इन दिनों पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी सहित सात नए संक्रमित मिले हैं। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 43 हो गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग सचेत नहीं हुए तो दिक्कत हो सकती है।
जिले में कोविड संक्रमण फैल रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसे रोकने के लिए जांच कराई जा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन लोग लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल की एक महिला कर्मचारी बुखार से पीड़ित होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। उन्हें वैक्सीन की तीन डोज लगी है। वह होम आइसोलेशन में हैं। शहर के अलग-अलग मोहल्ले का एक युवक, एक व्यक्ति, विकास खंड भटनी क्षेत्र का एक युवक पॉजिटिव मिला है। सदर ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला, एक युवक व भलुअनी ब्लॉक का एक युवक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 22830 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22,557 लोग स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार को होम आइसोलेशन के दो लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों की नियमित जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को सात पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 43 हैं। कोरोना को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed