फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 cho salary barred

Deoria News: बैठक में गैरहाजिर सात सीएचओ का एक दिन का मानदेय रोका

Sun, 28 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
7 cho salary barred
प्रभारी चिकित्साधिकारी की कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सीएचसी पर यूडीएसपी डाटा के संदर्भ में बैठक बुलाई गई थी। इसमें सीएचसी से जुड़े सात सीएचओ गैरहाजिर रहे। इससे नाराज प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सभी सात अनुपस्थित सीएचओ का एक दिन का मानदेय बाधित करने का आदेश दिया है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से सीएमओ और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को भी अवगत कराया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी के कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड, लेप्टोपिरोसिस जैसी बीमारियों की टेस्ट रिपोर्ट आप यूडीएसपी डाटा के माध्यम से देख सकते हैं। इसको देखते हुए शासन ने गैर संचारी रोग अभियान कार्यक्रम चलाया है। इसमें मरीज की पहचान कर उनका विधिवत इलाज की व्यवस्था है, ताकि इन बीमारियों से हो रही मौतों की संख्या को कम किया जा सके। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में तैनात सीएचओ को इसकी रिपोर्टिंग करनी होती है। भटनी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने 23 अप्रैल को यूडीएसपी डाटा के संदर्भ में बैठक बुलाई थी। इसमें पिपरा विठ्ठल की सीएचओ रेखा कुमारी, धर्मखोर दूबे की सीएचओ रिंकी कुमारी, बभनौली कला की सीएचओ अंजली कुशवाहा, अघैला की सीएचओ सुधा मिश्रा, डेमुसा की सीएचओ दीक्षा बौद्ध, साहोपार की सीएचओ इरन परवीन और दनउर के सीएचओ कामेश्वर नहीं पहुंचे। राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सातों स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का मानदेय बाधित करने का आदेश दिया है। डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सीएचसी पर यूडीएसपी डाटा को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। बैठक में अनुपस्थित सात स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का मानदेय बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed